मनीष बनाए गए अध्यक्ष

मझिआंव | मझिआंव बाजार समिति में स्थित श्री राम जानकी अखाड़ा द्वारा रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक की गई। इस दौरान कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्व समिति से विवेक सोनी को कार्यकारिणी अध्यक्ष, मनीष कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, शिवनारायण कमलापुरी, वीर बीरेंद्र, नितेश कमलापुरी व आर्यन जायसवाल को उपाध्यक्ष, नीरज कमलापुरी व खुशी जायसवाल को कार्यक्रम प्रभारी, टीकू कमलापुरी एवं दीपक माली को सचिव, उज्जवल कुमार को कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र चंद्रवंशी, बंटी मालाकार, प्रिंस जायसवाल एवं राहुल जायसवाल को संगठन मंत्री, आनंद गुप्ता को मीडिया प्रभारी,दयानिधि सोनी को पूजा प्रभारी, पिंटू माली, प्रतीक एवं प्रभात कमलापुरी को स्वच्छता प्रभारी बनाया गया। साथ ही मारुति नंदन सोनी, टिंकू तिवारी, पवन कुमार जायसवाल, गुड्डू गुप्ता, गणेश चंद्रवंशी व अभिमन्यु सिंह को संरक्षक बनाया गया। इस दौरान रामनवमी पूजा को धूमधाम से मनाने को लेकर आगे की रणनीति तैयार की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *