एनआरआई महिला के प्लॉट पर मां-बेटी ने कब्जा किया

भास्कर न्यूज | लुधियाना एनआरआई के प्लॉट पर पड़ोसी मां-बेटी ने कब्जे की कोशिश की। थाना सराभा नगर की पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान रंजीत नगर निवासी रिंपी देवी, उसकी माता कृष्णा देवी के रूप में हुई है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने यह मामला गांव झल्ल, तहसील अमरगढ़, जिला मलेरकोटला की रहने वाली राजिंदर कौर की शिकायत पर दर्ज किया। राजिंदर कौर का कहना है कि वह एनआरआई है। उन लोगों ने साल 2005 में रणजीत नगर में 940 गज का एक प्लॉट खरीदा था। उसका कहना है कि प्लॉट के पड़ोस में रहने वाली कृष्णा देवी व उसकी बेटी रिंपी ने उनके प्लॉट पर मिट्टी गिराकर उस पर कंस्ट्रक्शन शुरू कर दी और कब्जे की कोशिश की। पता चलने पर उन्होंने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *