माल खरीदा, नहीं दी 14.52 लाख की पेमेंट

लुधियाना| माल खरीदकर 14.52 लाख रुपए से ज्यादा की पेमेंट न देने पर थाना मोती नगर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसमें पुलिस ने आरोपी संदीप को नामजद किया है। आरोपी के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह मामला जनपथ एस्टेट के रहने वाले संचित सूद की शिकायत पर दर्ज किया है। आरोपी ने उनकी कंपनी ओरिएंटल टैक्सटाइल प्रोसेसिंग कंपनी, प्राइवेट लिमिटेड से 14,52,798 रुपए का माल खरीदा था। लेकिन आरोपी ने उन्हें माल की पेमेंट नहीं की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *