युवक को हथियार से हमला कर घायल किया

लुधियाना| कुछ लोगो ने बीच रास्ते युवक को रोककर बुरी तरह पीटा। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने यह मामला मोहल्ला ईफतखार गंज, सरहिंदी गेट, मलेरकोटला निवासी मोहम्मद आसिफ की शिकायत पर दर्ज किया है। आसिफ का कहना है कि वह रोजाना की तरह सुबह पैदल ही अपने ऑफिस की तरफ जा रहा था। जब वह मक्कड़ कॉलोनी के सामने पहुंचा तो जवाहर नगर कैंप में से 3/4 युवक निकले और उससे मारपीट की। इसके बाद उन लोगों ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार कर घायल कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *