लुधियाना के 11 गांवों में सोलर पैनल लगेंगे

लुधियाना| पंजाब उर्जा विकास एजेंसी (पेडा) ने प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लुधियाना जिले के 11 गांवों को सोलर पैनल, सोलर लाइट और सोलर पंप लगाने के लिए चुना है। इस पहल से टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता घटेगी और ग्रामीण समुदायों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। चयनित गांवों में माणुके, रसूलपुर मल्ला, शहीद भगत सिंह नगर, गिल, किला रायपुर, भामिया कलां, बस्सियां, बद्दोवाल, दाखा, घुड़ाणी कलां और रामपुर शामिल हैं। 24 मार्च से छह महीने तक चलने वाली प्रतियोगिता में सर्वाधिक सौर ऊर्जा उत्पादन और उपयोग करने वाले गांव को 1 करोड़ रुपए इनाम मिलेगा। जानकारी के लिए www. pmsuryaghar.gov. in और www .pmkusum .peda.gov .in पर संपर्क किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *