वेरका प्लांट: दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को पुरस्कार किए वितरित

लुधियाना| वेरका मिल्क प्लांट की वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए वार्षिक आम बैठक में दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के लिए 46.67 लाख रुपए बोनस के रूप में और 132.32 लाख रुपए शेयर पूंजी के रूप में आरक्षित किए गए। इस अवसर पर समितियों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। बैठक पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के पाल सभागार में आयोजित हुई। मिल्क प्लांट के महाप्रबंधक सुबोध कुमार ने बताया कि दूध उत्पादकों और डेयरी किसानों के लिए पारदर्शिता लाने हेतु सभा स्तर पर स्वचालित दूध संग्रह इकाइयां लगाई गई हैं। दूध परीक्षण के लिए मिल्को स्क्रीन और लैक्टोस्कैन उपलब्ध कराए गए हैं। सब्सिडी पर बल्क मिल्क कूलर और हरे चारे के उन्नत बीज भी किसानों को दिए जा रहे हैं। पराली प्रबंधन के लिए बेलर रेक सेट खरीदा गया है, जिसे उचित किराए पर उपलब्ध कराया जा रहा है। डॉ. गुरप्रीत सिंह प्रीत और डॉ. रणजोधन सिंह सहोता ने पशु नस्ल सुधार, रखरखाव और पशु पोषण की जानकारी दी। इस अवसर पर डिप्टी रजिस्ट्रार विजेंद्र सिंह संधू, जनरल मैनेजर संजीव कुमार गोयल, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य और विभिन्न दुग्ध उत्पादक समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *