मां ने पढ़ाई के लिए कहा तो नाराज होकर 15 वर्षीय किशोर ने घर छोड़ा

लुधियाना| 15 वर्षीय किशोर ने अपनी मां के साथ हुए विवाद के बाद घर छोड़ दिया। मामला थाना टिब्बा के अधीन अटल नगर की है। इसमें किशोर अपनी पढ़ाई को लेकर मां से नाराज था, जिसके चलते उसने घर छोड़ने का कदम उठाया। मां अंजू बाला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उनका बेटा पढ़ाई में ध्यान नहीं दे रहा था, जिससे वह परेशान हो गई थीं। इस पर बेटे को पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए समझाया, लेकिन वह नाराज होकर घर छोड़ चला गया। घटना के बाद थाना टिब्बा पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोर की उम्र 15 साल है और वह पिछले 22 दिनों से घर से लापता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *