पिता बेटी से करता रहा शोषण, मां ने दर्ज कराया पर्चा

भास्कर न्यूज |लुधियाना हैबोवाल इलाके में एक पिता की अपनी सगी 12 वर्षीय बेटी से शोषण करने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। इसमें पिता पर आरोप है कि उसने अपनी ही बेटी से गंदी हरकत करते हुए शीशे के सामने नग्न अवस्था में खड़ा कर उसके साथ गाली-गलौज करता रहा और गुप्तांग में मिर्च का पाउडर डाल कर उसे प्रताड़ित भी किया है। जब पीड़ित लड़की से ये सहन नहीं हुआ तो उसने अपनी मां को बताया, उसके बाद मामला पुलिस तक पंहुचा। लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया, 20 मार्च को उनकी बेटी उदास होकर उनके पास आई। फिर कुछ समय बात रोते हुए बताया, बीती रात जब वह बेडरूम में थी तो उसका पिता अंदर आया और उसके सारे कपड़े उतार कर उसे शीशे के सामने खड़ा कर दिया। पहले भी करीब 2 बार आरोपी पिता ने बेटी के कमरे में आकर उसके साथ शोषण किया था। वहीं मामले में थाना हैबोवाल से एसएचओ मधुबाला ने बताया, आरोपी पिता पर पर्चा दर्ज कर लिया है। जल्द गिरफ्तार कर मामले की जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *