भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री राम वंडर इयर्स ने सराभा नगर परिसर में अपना वार्षिक संगीत समारोह आयोजित किया। इसका विषय था काल्पनिक दुनिया। बच्चों ने नाटक, संगीत प्रस्तुतियां और नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नाटकों का मंचन था, जिसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों ने सहजता और आत्मविश्वास के साथ संवाद बोले। प्रिंसिपल जया सिंह ने अभिभावकों को संबोधित किया, जिसके बाद जलपान की व्यवस्था की गई।


