लुधियाना के वन क्षेत्रों को समर्पित दस्तावेजी फिल्म और ब्रोशर लॉन्च

लुधियाना| विश्व वन दिवस 2025 के अवसर पर लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन और राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने जर्नी थ्रू पैनोरमिक फॉरेस्ट्स ऑफ लुधियाना शीर्षक से एक दस्तावेजी फिल्म, चित्रकारी दृश्य और ब्रोशर लॉन्च किया। मुख्य वन संरक्षक पंजाब और जिला प्रशासन के सहयोग से तैयार इस संग्रह में मत्तेवाड़ा, गढ़ी फाजिल, नीलो, न्यू हैदर नगर, पीएयू जंगलात और हलवारा जंगल की हरियाली, वनस्पति और जैव विविधता को दर्शाया गया है। डीसी हिमांशु जैन ने कहा कि यह पहल जंगलों की अहमियत को उजागर करती है, जो जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। यह प्रयास 2025 के जंगल और भोजन थीम से मेल खाता है, जो प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *