झमाझम बारिश व ओलावृष्टि से गिरा पारा; आज भी होगी, ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची सहित पूरे राज्य में 20 मार्च से हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। शुक्रवार को रांची में सुबह 9.45 बजे ही अंधेरा छा गया। इसके बाद आधे घंटे झमाझम बारिश हुई। रांची, हजारीबाग, रामगढ़, पलामू, लातेहार और लोहरदगा में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हुई। रांची के तुपुदाना, इटकी, बेड़ो में सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचा। आम-लीची के मंजर और टिकोरे को भी क्षति पहुंची है। देर शाम लोगों ने एकबार फिर ठंड महसूस की। मौसम में अचानक बदलाव बंगाल की खाड़ी की नम हवा के साथ उत्तर भारत से आ रही हवा के कारण हुआ है। मौसम केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 22 और 23 मार्च को बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में सबसे अधिक चाईबासा में 54 मिमी रिकॉर्ड हुआ है। रांची में 23.4, जमशेदपुर में 8 व खूंटी में 18 एमएम वर्षा रिकॉर्ड किया गया। जानिए…अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम 22 मार्च: पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, कोडरमा, लोहरदगा, धनबाद, गिरिडीह व संथाल में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बारिश-वज्रपात की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट और पलामू, गढ़वा, चतरा व लातेहार में येलो अलर्ट जारी किया है। 23 मार्च : पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, कोडरमा, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह व संथाल परगना में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बारिश- वज्रपात की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट और पलामू, गढ़वा, चतरा व लातेहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 मार्च : बादल छटेंगे। मौसम साफ होगा। तापमान में बढ़ेगा। नुकसान… पालक-धनिया के पौधे गले रांची सहित राज्य के कई जिलों में तेज बारिश व ओलावृष्टि से सब्जियों को नुकसान हुआ। ओरमांझी के किसान घंसू महतो ने बताया कि खेत में बंधा गोभी, फूलगोभी, नेनुआ, खीरा, करेला, टमाटर, पालक, धनिया, मिर्च और पुदीना लगा है। सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है। पालक व धनिया के पौधे तेज आंधी व बारिश से गल गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *