295 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए 6564 आवेदन स्वीकृत

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की बैठक हुई। रांची जिले में चौकीदार के 295 रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए (विज्ञापन संख्या 01/2024) आवेदन मांगे गए थे। अंतिम तिथि 25 अगस्त 2024 तक 7486 आवेदन प्राप्त हुए। स्क्रूटनी के बाद 6564 आवेदन वैध पाए गए। लिखित परीक्षा संभावित अप्रैल 2025 में ओएमआर शीट के माध्यम से होगी। परीक्षा 50 अंकों की होगी। इसमें जिले से संबंधित सामान्य ज्ञान और स्थानीय भाषाओं से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। जनजातीय भाषाओं में मुंडारी, हो, भूमिज, संथाली, कुड़ुख और क्षेत्रीय भाषाओं में कुड़माली, बांग्ला, उर्दू और उड़िया शामिल हैं। परीक्षा में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा के बाद दौड़ और शारीरिक जांच होगी। मेधा सूची के आधार पर चयन किया जाएगा। इससे पहले स्वीकृत और आपत्ति सहित सभी आवेदनों की सूची जिला की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchi.nic.in पर अपलोड की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *