सरायकेला| अनुमंडल की भूमि सुधार उपसमाहर्ता निवेदिता नियति ने शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो से कार्यालय कक्ष में प्रभार ग्रहण किया। मौके पर उपस्थित कार्यालय कर्मियों ने निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो को माल्यार्पण कर विदाई दी व प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियति को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत िकया। जानकारी हो कि अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो का स्थानांतरण राजमहल अनुमंडल हो गया है व राज्य सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा अभी तक अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला के रूप में किसी प्रकार का नोटिफिकेशन नहीं हुआ है।


