छात्रों को स्किल्ड बनाने में खर्च करेगी जियाडा व जिला प्रशासन

भास्कर न्यूज | सरायकेला आदित्यपुर क्षेत्र के उद्योगों को जरूरत के मुताबिक श्रम विभाग स्किल्ड कुशल श्रमिक उपलब्ध कराएगा। अब यहां के लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। सभी को यहीं रोजगार मिल सकेगा। इसे लेकर शुक्रवार को उद्यमी संगठनों और स्किल्ड संस्थाओं के बीच जियाडा सभागार में एमओयू हुआ। छात्रों को स्किल्ड बनाने में आनेवाले खर्च को जियाडा और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से वहन करेगी। एमओयू के दौरान डीसी रवि शंकर शुक्ला के साथ जिले के श्रम अधीक्षक अविनाश कुमार, जियाडा के क्षेत्रीय उपनिदेशक दिनेश रंजन के अलावा एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतरियार, राजकीय पॉलीटेक्निक के प्राचार्य डॉ श्रीकांत प्रसाद, महिला पॉलिटेक्निक प्राचार्य संजीव कुमार समेत कई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संचालक मौजूद थे। एमओयू पर हस्ताक्षर भी किया। श्रम अधीक्षक ने बताया कि इस एमओयू के तहत उद्यमी संगठन अपनी जरूरत के मुताबिक स्किल्ड श्रमिकों की जानकारी देंगे। इसे श्रम विभाग विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों से योग्य श्रमिकों को उनके उद्योगों में पहले ट्रेनिंग कराने भेजेंगे फिर उन्हीं कुशल श्रमिकों को बॉन्ड के तहत कम से कम दो वर्षों तक वहां काम करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *