चाईबासा| तांतनगर प्रखंड के चिटीमिटी में लगने वाले प्रसिद्ध चैत्र मेला का आयोजन 14 एवं 15 अप्रैल को होगा। इस मेले का शुभारंभ 12 अप्रैल को शुभ घट व यात्रा घाट के साथ किया जाएगा। 13 अप्रैल को वृंदावन गोरिया भार घाट एवं रात्रि में छऊ नृत्य का आयोजन किया जाएगा। 14 अप्रैल को पूर्वाह्न 10 बजे पाठ भोक्ता, राधा चक्र, रंजणी टांगा, बैलगाड़ी खींचना व जीभ फोड़ा कार्यक्रम होगा। इस दौरान भक्तों द्वारा पांच बैलगाड़ियों को पीठ में हुक लगाकर खींचा जाएगा। वहीं जीभ व गाल पर तार को आरपार कर हैरतअंगेज करतब दिखाया जाएगा। 15 अप्रैल को गोत्री पालट के साथ इसका समापन होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चिटीमिटी चैत्र मेला पूजा कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य काफी जोर-शोर से जुटे हुए हैं।


