फोकल पॉइंट में फाउंड्री इंस्टीट्यूट ने लगाया मुफ्त मेडिकल जांच कैंप

जालंधर| शुक्रवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फाउंड्रीमैन ने फोकल पॉइंट में जेएमपी कैंपस में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर लगाया। इस दौरान फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन के चेयरमैन अश्विनी विक्टर मुख्य अतिथि थे। शिविर में टीबी एवं इसकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने ये जानकारी दी। इनमें जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ज्योति, रेडियोग्राफर संदीप, एसटीआई कौंसलर पिंकी कंवर सिंह शामिल रहे। कैंप में टीबी, रक्तचाप, ब्लड शुगर की जांच हुई। फाउंड्री इंस्ट्टीयूट के चैप्टर चेयरमैन बलराम कपूर ने औद्योगिक श्रमिकों की भलाई सुनिश्चित करने में ऐसी पहलों के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान चैप्टर सचिव संजीव जुनेजा, विनय लूथरा (भूतपूर्व अध्यक्ष), इंस्ट्टीयूट के कैशियर मनीष क्वात्रा, निखिल कपूर, अखिल कपूर, कार्यकारी सदस्य धर्मिंदर मेहता, जसजीत सिंह बेदी, विशाल गौतम उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *