नारायणपुर | मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा मरकाम के द्वारा 19 मार्च को उप जेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान, बंदियों का बैरक, पाठशाला, भंडार गृह, स्नानगृह आदि का निरीक्षण किया गया और विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। बंदियों का न्यायिक कार्यवाही अधिवक्ता नियुक्त की समस्याओं का निराकरण किया गया। रिटेनर अधिवक्ता चंद्रप्रकाश कश्यप के द्वारा बंदियों को निशुल्क अधिवक्ता के संबंध में विधिक जानकारी एवं सलाह दी गई और पैरवी के लिए निशुल्क अधिवक्ता नियुक्त करने का भी सुझाव दिया गया।


