बंडामुंडा | चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा में रेलवे प्रशासन के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। रेलवे प्रशासन द्वारा बंडामुंडा के रेलवे जमीन पर बसे लोगों के घरों को तोड़ने के लिए प्रयास किया गया। लेकिन स्थानीय लोगों की एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए बताया कि यह सभी घर पुराने हैं। लोग इन घरों में लंबे समय से रह रहे हैं। अगर रेलवे प्रशासन अचानक से इन गरीब लोगों का घर तोड़ देता है तो इह गरीब लोग बेघर हो जाएंगे। ऐसे में लोगो ने मांग किया है कि इन गरीब लोगों का घर तोड़ने के पहले उन्हें पुनर्वास किया जाए। लोगो को कहीं पर जमीन दी जाए जहां लोग अपना घर बनाकर अपना परिवार को रख सके। स्थानीय लोगो ने बताया कि रेलवे के अधिकारी हमारा घर तोड़ना चाहते हैं लेकिन रेलवे के पास फिलहाल ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं है जिस के लिए रेल घरों को तोड़े। भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन लोहार ने लोगों को इस संकट से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही है।


