बंडामुंडा के रेलवे के तीन एडीएमई का तबादला

बंडामुंडा | रेलनगरी बंडामुंडा के रेलवे के तीन विभाग के एडीएमई का तबादला किया है। दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय के उप मुख्य कार्मिक अधिकारी मानिक शंकर द्वारा निर्देश जारी कर दिया गया है। इस निर्देश के अनुसार बंडामुंडा डीजल शेड के एडीएमई पीके मिश्रा का तबादला चक्रधरपुर हुआ है। एडीएमई (ओपी) पीके सिंह का तबादला दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्यालय गार्डनरिच किया है। जबकि कैरेज एंड वैगन का एडीएमई नीरज कुमार का तबादला बंडामुंडा में ही एडीएमई (ओपी) के पद पर हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *