भास्कर न्यूज | जांजगीर शासकीय जमीन पर कब्जे की बात को लेकर दो परिवार िभड़ गए। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर जमकर लाठी बरसाई। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर 13 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। धाराशिव िनवासी दिल कुमारी सावन सहित कुछ लोग शासकीय जमीन पर मकान पर बना रहे है। शुक्रवार सुबह दिल कुमारी और अनिता सुमन के परिजनों के साथ झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर लाठियां बरसाईं। फिर दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। मामले में अनिता सुमन की रिपोर्ट पर द्वारिका मेहर, परमेश्वरी मेहर, सावन मेहर, अनिता मेहर व अन्य और प्रार्थिया दिलकुमारी की रिपोर्ट पर लखन सुमन, रामप्रसाद सुमन, विनोद सुमन, दिपांशु सुमन, अरविंद सुमन, पूरब सुमन, अतुल सुमन के खिलाफ केस दर्ज किया।


