आंधी-बारिश से कई पेड़-खंभे टूटे, गाज भी गिरी, चपेट में आने से युवक की मौत

भास्कर न्यूज | जांजगीर-राहौद जिले में शुक्रवार को खराब मौसम ने कुछ घंटों में लोगों को हलाकान कर दिया। दोपहर को अचानक मौसम बदला गया। काले बादल छाए और जमकर बारिश हुई। तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने से कई जगहों पर पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए। शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए बाधित हुआ। वहीं नवागढ़ के पकरिया में पेड़ के ​पास दो युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी पामगढ़ में भर्ती करवाया गया। दरअसल द्रोणिका तथा कुछ अन्य सिस्टम के कारण प्रदेश में समुद्र से नमी आ रही है। इसके असर से 21 मार्च को शिवरीनारायण, नवागढ़, खरौद, राहौद व पामगढ़ सहित अन्य इलाकों में और कुछ स्थानों पर गरज चमक व तेज आंधी तूफान के साथ बारिश भी हुई है। ग्राम मेकरी निवासी दिनेश कुमार खरे उम्र 31 और त्रिभुवन प्रसाद खरे उम्र 35 नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम पकरिया में दशगात्र कार्य में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे। इस समय पर अचानक मौसम बदला और तेज गरज चमक होने लगी। वे एक पेड़ के पास रुक गए। इतने में तेज आंधी तूफान चलने के साथ बिजली गिरी जिसकी चपेट में दोनों युवक आ गए। दिनेश कुमार खरे की मौत हो गई। त्रिभुवन प्रसाद खरे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुराने खंभे टूटने से राहौद में कई घंटे तक बिजली की सप्लाई बंद बे मौसम बारिश ने बिजली विभाग की तैया​री की पोल खोल दी। तेज हवा चलते ही नगर पंचायत राहौद में जर्जर बिजली के खंभे टूट गए। इसलिए नगर में घंटों तक बिजली बंद रही। इसके साथ ही कई जगहों पर तेज आंधी तूफान के कारण खेत में लगे बिजली के खंभे झुक गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *