जांजगीर| इंजीनियरिंग व फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्री इंजीनियरिंग टेस्ट (पीईटी) व प्री-फार्मेसी टेस्ट (पीपीएचटी) की परीक्षा 8 मई को होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरु हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने वाले छात्र 17 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इस फॉर्म में त्रुटि सुधार 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक किया जाएगा। व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से 8 मई को परीक्षा होगी। इन परीक्षाओं के लिए 29 अप्रैल को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।


