भास्कर न्यूज | जांजगीर अखिल भारतीय स्तर की पंजीकृत संगठन भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के तत्वावधान में 23 मार्च की दोपहर 1 बजे से जांजगीर-चांपा जिला के पेंशनर्स की बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में होगी। बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार नामदेव होंगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी प्रांतीय कोषाध्यक्ष बीएस दसमेर, प्रांतीय संगठन मंत्री टीपी सिंह, दैवेभो कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक अनिल कुमार पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। महासंघ के जिला सचिव नैन सिंह क्षत्री ने बताया कि बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।


