जालोर में जवाई बांध के जल बंटवारे की मांग:किसान फिर सड़कों पर, बोले- एक महीने में हक तय नहीं किया, तो महापड़ाव

जवाई बांध के पानी पर जालोर का हक तय करने की मांग को लेकर एक बार फिर किसानों ने महापड़ाव की चेतावनी दी है। जालोर किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट के सामने किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने जवाई बांध के पानी पर हक देने की मांग की। शिव सेना जिला प्रमुख व किसान नेता रूपराज पुरोहित ने बताया- सुबह 11 बजे से जिले के अलग- अलग गांवों किसान जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना स्थल पर जुटे। किसान नेताओं ने किसानों को संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री और मुख्य सचेतक के खिलाफ नारेबाजी की गई। भारतीय किसान संघ के प्रति दिखी नाराजगी किसान नेता करण सिंह ने बताया- कलेक्ट्रेट के सामने भारतीय किसान संघ ने 27 दिन महापड़ाव डाला। लेकिन सरकार ने किसानों की मांगों पर राजनीति कर झूठे आश्वासन देकर धरना समाप्त करवा दिया। अब दोबारा पानी की मांग कर रहे हैं। किसान नेताओं ने आरोप लगाया- भारतीय किसान संघ के नेताओं ने सरकार से साठ-गांठ कर धोखा किया और धरना समाप्त करा दिया। अब किसान फिर से जिला कलेक्टर के सामने धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *