विद्युतकर्मी पर हमला करने का पांचवा आरोपी गिरफ्तार:पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया

हनुमानगढ़ के गांव जंडावाली स्थित पावर हाउस में तैनात तकनीकी सहायक पर हमला करने के प्रकरण में वांछित पांचवें आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस प्रकरण में पुलिस पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा चुकी है। जांच अधिकारी एएसआई जसकरण सिंह ने बताया कि जंडावाली पावर हाउस में पदस्थापित तकनीकी सहायक बलविन्द्र सिंह (47) पुत्र गुरनाम सिंह जटसिख निवासी वार्ड दस, सैक्टर नम्बर 12, हनुमानगढ़ जंक्शन 17 नवम्बर की शाम करीब 5 बजे अपनी स्कूटी लेकर मीटर रीडिंग चैक करने के लिए जंडावाली से चिस्तियां की तरफ जा रहा था। रास्ते में रोड पर पीछे से आए बाइक सवार 5-6 अज्ञात नकाबपोश लोगों ने बलविन्द्र सिंह को रोककर डंडों से बार कर घायल कर दिया। मारपीट कर अज्ञात जने फरार हो गए। घटना के संबंध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। संदिग्धों के मोबाइल नम्बर की कॉल डिटेल रिपोर्ट प्राप्त कर विश्लेषण कर तथा तकनीकी सहायता से घटनाक्रम में शामिल पांच अज्ञात आरोपियों की पहचान की। पूर्व में इस प्रकरण में संलिप्त चार आरोपियों अमनदीप सिंह उर्फ बब्बू (26) पुत्र वीरसिंह रामदासिया निवासी वार्ड दस, गांव जंडावाली, विक्रम उर्फ विक्की (23) पुत्र हेतराम भाट निवासी वार्ड 17, गांव जंडावाली, राजू (20) पुत्र रिछपाल भाट निवासी वार्ड 56, सुरेशिया पीएस जंक्शन व जसकरण सिंह (19) पुत्र लखविन्द्र सिंह मजहबी निवासी वाटर वक्र्स के पास, वार्ड छह, गांव सतीपुरा पीएस जंक्शन को गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों को अनुसंधान के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया। अब वारदात में संलिप्त वांछित पांचवें आरोपी विजय उर्फ अजय (18) पुत्र मदनलाल बावरी निवासी चक ज्वालासिंहवाला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से अनुसंधान किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *