कवर्धा| राज्य में आउटपुट-आउटकम मॉनिटरिंग फ्रेमवर्क के आधार पर योजना की निगरानी की जाएगी। इसे लेकर राज्य नीति आयोग व नीति आयोग (भारत सरकार) के डेवलपमेंट मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिस के सहयोग से मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आधुनिक निगरानी व मूल्यांकन तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की पारदर्शी बनाना है।


