किसान संघ की नई समिति बनी, जलेश बने जिलाध्यक्ष

कवर्धा| समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ के नेतृत्व में मुंगेली जिले की समिति का गठन किया गया। प्रांत कार्यकारी सदस्य और मीडिया प्रभारी सुनील जायसवाल, सोनी वर्मा, राजाराम वर्मा, रंजित साहू, अजय कुमार चंद्रवंशी, मोहन वर्मा और किसानों की सर्वसम्मति से नई समिति बनी। जलेश साहू को जिलाध्यक्ष, मनहरण साहू को जिलामंत्री, श्याम मुकुंद साहू को जिला उपाध्यक्ष, प्रमोद कश्यप को कोषाध्यक्ष और रविंद्र साहू को सहमंत्री बनाया गया। इसके बाद समिति ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *