भास्कर न्यूज | कवर्धा गौ विज्ञान परीक्षा 2024 के जिला स्तरीय परिणाम जारी कर दिए गए। इसके अनुसार कबीरधाम जिले के 15 स्टूडेंट्स का चयन राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए हुआ है। जिले में परीक्षा का संचालन गौ विज्ञान परीक्षा जिला प्रभारी निगेश्वर नाथ योगी ने किया। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा प्रदेश के 30 जिलों में हुई थी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 5100, 3100 और 1100 रुपए दिया जाएगा। चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त करने वालों को गोमय कीट मिलेगा। कबीरधाम जिले में ग्रुप-ए (कक्षा 6 से 8वीं) में खूशबू चंद्रवंशी, लकेश्वर कौशिक, स्नेहा साहू, पायल चंद्रवंशी, संस्कार यादव का चयन हुआ है। ग्रुप- बी (कक्षा 9 से 12) में भुवन वर्मा, रोशनी मेरावी, आदित्य वर्मा, विनय साहू, दीपशिखा यादव और ग्रुप-सी (महाविद्यालय) में ज्योति चंद्राकर, सोनिया निर्मलकर, अल्कारानी, अदिति मिश्रा, संतोषी मेरावी का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। प्रथम आने वाले को मिलेगा 51 हजार रुपए गौ विज्ञान की राज्य स्तरीय परीक्षा 20 अप्रैल को रायपुर में होगी। इसमें जिला स्तर के विजेता शामिल होंगे। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वालों को क्रमशः 51,000, 31,000 और 21,000 रुपए का नकद पुरस्कार मिलेगा। राज्य स्तरीय में 370 विद्यार्थी शामिल होंगे।


