छात्रों ने गंगा कलश यात्रा निकाली जल संरक्षण का संदेश दिया गया

भास्कर न्यूज | कवर्धा ग्राम चिमरा स्थित शासकीय स्कूल में शनिवार को विश्व जल दिवस पर स्कूली बच्चों ने गंगा कलश यात्रा निकाली। गांव में निकली इस यात्रा के जरिए जल संरक्षण का संदेश दिया गया। स्कूल के शिक्षक विष्णुदत्त कौशिक ने जल बजट बनाकर पानी बचाने की प्रेरणा दी। प्रधान पाठक दिलीप सिंह ठाकुर पिछले 15 वर्षों से जल शुद्धिकरण, भूमिगत जल स्तर बढ़ाने, जल संचय और जल के सदुपयोग पर काम कर रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर भी इन जरूरी विषयों को चित्रित किया। शिक्षक शक्तिवन दास राय, नीलिमा तिवारी और मालती चंद्रवंशी ने बच्चों को जल स्रोतों की जानकारी दी। केंद्र अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, उषा मिश्रा, ज्योति खरे, सुनीता ठाकुर और रतन शर्मा ने जल ही जीवन है का महत्व बताया। प्रधान अध्यापक दिलीप सिंह ठाकुर ने जल संरक्षण, जल के सदुपयोग पर बच्चों को जागरूक किया। दूसरों को भी सचेत करने कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *