भास्कर न्येूज | बालोद कांग्रेस के 6वें जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी होंगे। इस संबंध मंे शनिवार को राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की अनुमति के बाद जनरल सेकेट्री केसी वेणुगोपाल ने सूची जारी की है। बालोद के अलावा प्रदेश के अन्य 10 जिलों में भी अध्यक्ष तय हुआ है। बालोद जिला बनने के बाद सबसे पहले पूर्व विधायक डोमेंद्र भेड़िया को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। जिसके बाद हलधर साहू, अभिषेक शुक्ला, कृष्णा दुबे, चंद्रप्रभा सुधाकर जिलाध्यक्ष रहे। बालोद को जिला का दर्जा नहीं मिला था, तब अविभाजित दुर्ग में घनाराम साहू जिलाध्यक्ष थे। वर्तमान मंे चंद्रेश हिरवानी बालोद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष की सूची डेढ़ साल से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली में अटकी हुई थी। जिला अध्यक्ष के अलावा संजारी बालोद विधानसभा से बालोद शहर व ग्रामीण, गुरूर अध्यक्ष तय होना है। गुंडरदेही विधानसभा से गुंडरदेही, अर्जुन्दा, देवरी, डौंडीलोहारा विधानसभा से दल्लीराजहरा, डौंडी, डौंडीलोहारा के लिए अध्यक्ष तय किया जाना है। पीसीसी चीफ दीपक बैज की अनुशंसा के बाद सूची को नई दिल्ली भेजी गई थी। विधानसभा चुनाव के पहले 2023 मंे ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित ब्लॉक अध्यक्ष व कमेटी में शामिल पदाधिकारियों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। 3 वर्ष का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर से अनुमोदन नहीं मिलने की वजह से जिलाध्यक्ष तय नहीं हो पाए थे।


