10 गांवों संग अस्तित्व में आई हल्दी चौकी, 11 जवान तैनात

भास्कर न्यूज | बालोद गुंडरदेही ब्लॉक के 10 गांवों के साथ ग्राम हल्दी मंे पुलिस चौकी अस्तित्व में आ गई है। शुक्रवार को दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग, एसपी एसआर भगत सहित अन्य बड़े अफसरांे की मौजूदगी में चौकी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग के सभी बड़े अफसर खुद खड़े होकर चेयर में प्रभारी एनके साहू को बिठाकर प्रभार सौंपा। यहां प्रभारी सहित 11 पुलिसकर्मियों की पदस्थापना की गई है। इस पुलिस चौकी में ग्राम हल्दी, पसौद, ढाबाडीह, सिर्राभाठा, माहुद बी, पायला, दनिया, भाठागांव, बिरेतरा, सरेखा को शामिल किया गया है। यहां के ग्रामीण यहां एफआईआर दर्ज कराने से लेकर अन्य कानूनी संबंधित गतिविधियों के लिए पहुंच सकते हैं। चौकी शुभारंभ के दौरान एएसपी अशोक जोशी, मोनिका ठाकुर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *