भास्कर न्यूज | बालोद विश्व जल दिवस पर ग्रीन कंमाड़ो विरेंद्र सिंह ने जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया। पेंटिंग के माध्यम से पानी बचाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि विश्व जल दिवस का थीम ग्लेशियर संरक्षण है। ग्लेशियर का पिघला पानी स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र के लिए जरूरी है। धरती का तापमान बढ़ने से भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। बालोद, कांकेर, राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई में पिछले 25 वर्षों से जल संरक्षण के लिए अभियान चल रहा है। लाखों स्कूली बच्चों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और ग्रामीणों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया है। शादियों में वर-वधु पक्ष के जरिए जल संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। दीवारों पर पेंटिंग बनाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। युवाओं को तालाब, कुओं और प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई के लिए जोड़ा जा रहा है।


