जरौद-सिनोधा | तहसील सुहेला के ग्राम पंचायत डिग्गी में सरपंच सीमा जितेंद्र बंजारे, जनपद प्रतिनिधि सत्यप्रकाश योगी, पंचगण एवं ग्रामीणों ने मिलकर पूर्ण शराबबंदी एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के लिए भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन दिया गया। सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र राजमंहन्त बंजारे ने बताया कि थाना प्रभारी ने हमारे साथ 2-4 दिनों में गांव कैंप लगाकर सभी को समझाइश दिया जाएगा। थाना प्रभारी ने हर संभव सहायता के लिए आश्वासन दिया। सरपंच ने कहा गांव में हर हाल में पूर्ण शराबबंदी करना है। आने वाली पीढियों को नशा मुक्त करना है। नवयुवक, बच्चों को नशा से बचाना है।


