जामताड़ा में पेट्रोल पंप कर्मी की गोली मार हत्या:तीन बदमाशों ने पैसों से भरा बैग छीना, विरोध करने पर मारी गोली

झारखंड के जामताड़ा जिले में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी की गोली मार हत्या कर दी गई। घटना जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे स्थित चौकुंडा के नायरा पेट्रोल पंप की है। जानकारी के मुताबिक देर शाम तीन नकाबपोश बदमाश टीवीएस अपाचे बाइक से पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने तेल भरवाने का बहाना बनाया। इसके बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी जनार्दन मांझी से बकझक करने लगे। इसके बाद बदमाशों ने गोली मार रुपयों से भरा बैग छीन फरार हो गए। अपराधियों ने 3 राउंड की फायरिंग जानकारी के मुताबिक बकझक के दौरान बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की है। गोली जर्नादन के पेट में लगी। इसके बाद बदमाश नकदी लेकर फरार हो गए। पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस और पंप मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल जनार्दन को पहले फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां से बेहतर इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बहनोई ने दी थी जान मारने की धमकी प्राप्त जानकारी के अनुसार जनार्दन बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चड़कादह गांव के रहने वाला था। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। उनके चचेरे बड़े भाई समीर मांझी ने अरोप लगाते हुए बताया कि कुछ दिन पहले जनार्दन का अपने बहनोई सतसाल गांव के रहने वाले महेंद्र महतो से झगड़ा हुआ था। बहनोई ने जनार्दन को जान से मारने की धमकी दी थी। सदर अस्पताल में मौजूद पुलिस से परिजन आरोपी बहनोई को बुलाने की मांग करने लगे। जिसके बाद सदर अस्पताल बहनोई सतसाल गांव के रहने वाले महेंद्र महतो पहुंचे। जहां परिजनों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने हिरासत में लिया सदर अस्पताल में परिजनों के उलझने के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई। इसके बाद आरोपी बहनोई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *