रांची | केपी. ऑटोमोबाइल्स ने जीप कम्पास का एक स्पेशल एडिशन, सैंड स्टॉर्म एडिशन रांची में लॉन्च किया। सैंड स्टॉर्म एडिशन को सीमित संख्या में पेश किया गया है और इसे जीप कम्पास स्पोर्ट, लॉन्गिट्यूड और लॉन्गिट्यूड (ओ) वेरिएंट के लिए एक किट के रूप में ₹50,000 अतिरिक्त कीमत पर उपलब्ध कराया जा सकता है। जीप कम्पास की शुरुआती कीमत ₹18.99 लाख (एक्स शोरूम) है, जबकि सैंड स्टॉर्म एडिशन की कीमत ₹19.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस मौके पर मुख्य अतिथि युवराज पासवान, विनोद सिंह, डीलर प्रिंसिपल अविनिश सिंह और केपी. ऑटोमोबाइल्स के निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


