डालटनगंज में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी क्लिनिक का हुआ शुभारंभ

रांची/ डालटनगंज | ऑर्किड आउटरीच गैस्ट्रोएंटरोलॉजी क्लिनिक का शुभारंभ शनिवार को लाल मेडिकल हॉल (सेवा सदन के पास) में किया गया। उद्घाटन के अवसर पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें 50 से अधिक मरीजों को पेट, लीवर एवं आंत से संबंधित बीमारियों पर परामर्श गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस् ट डॉ. अखिलेश जवाहर लाल यादव ने दिया। डॉ. अखिलेश को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के क्षेत्र में गहन अनुभव प्राप्त है। उन्हें डायग्नोस्टिक और थेराप्यूटिक एंडोस्कोपी तथा कोलोनोस्कोपी में विशेषज्ञता हासिल है। इस क्लिनिक में आए मरीजों ने गैस, अपच, एसिडिटी, फैटी लिवर, पित्त की पथरी, हेपेटाइटिस बी एवं सी, लिवर सिरोसिस, पैंक्रियाटाइटिस, आंतों की सूजन तथा खाद्य पदार्थों से एलर्जी और असहिष्णुता जैसी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ सलाह प्राप्त की। अब डालटनगंज में हर महीने के अंतिम शनिवार को डॉ. अखिलेश यादव अपनी सेवाएं देंगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *