हरदा जिले से सात महीने पहले अगवा हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने पीथमपुर से दस्तयाब किया है। आरोपी नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टिमरनी एसडीओपी आकांक्षा तलया ने बताया कि 25 अप्रैल को थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने टिमरनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 15 साल की बेटी को कोई व्यक्ति बहला फुसलाकर साथ ले गया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया और नाबालिग की तलाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था। पीथमपुर से दस्तयाब की नाबालिग नाबालिग के परिजनों से पूछताछ और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नाबालिग को पीथमपुर के जीवन ज्योति कॉलोनी से दस्तयाब कर थाने लाया गया। महिला पुलिस अधिकारी ने अपहृत बालिका से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया आरोपी अमित उसे शादी का लालच देकर उसे साथ ले गया था। अमित ने उसके साथ मर्जी के बगैर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद मामले में धारा 366,376(2) (N) IPC 5L/6 पास्को एक्ट भी जोड़ा है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने किशोरी को उसके माता पिता को सुपुर्द कर दिया गया है।


