इंदौर में दिव्यांग से छेड़छाड़, बेड टच किया:दो आरोपियों पर केस दर्ज, 11 साल की बच्ची से भी हरकत करने की कोशिश

इंदौर के एरोड्रम इलाके में एक दिव्यांग युवती से हरकत करने का मामला सामने आया है। इसमें पुलिस ने दो युवकों पर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि एक यात्रा के दौरान दोनों ने दिव्यांग होने का मजाक उड़ाते हुए युवती को गलत तरीके से टच किया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज किया है। एरोड्रम पुलिस ने दिव्यांग लड़की की शिकायत पर पंडित मनमोहन भार्गव और पंडित अर्नब के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक परिवार में पूजा का आयोजन रखा गया। चार दिन पहले यात्रा भी निकाली। जिसमें कॉलोनी के पंडित अन्य पंडितों को लेकर आए। ​​​​​​​दिव्यांग लड़की घोडा बग्गी में बैठी थी। इसी गाड़ी में दोनों पंडित भी बैठे थे। घर से कुछ ही दूरी पर जब यात्रा निकली तो दोनों दिव्यांग पीड़िता का मजाक उड़ाने लगे। उन्होंने बग्गी में बैठे एक बच्चे को देखकर कहां कि तुम्हारी शादी इस बच्चे से करा देंगे। तब तुम्हारे बच्चे भी दिव्यांग होंगे। इस दौरान एक आरोपी ने तभी बड़े पंडित ने बुरी तरह से बेड टच किया। उनकी हरकत से युवती काफी डर गई। बुधवार को परिवार के लोगों को घटना बताई। इसके बाद पुलिस में केस दर्ज कराया।
11 साल की बच्ची से छेड़छाड़
आजाद नगर पुलिस ने भी एक 11 साल की बच्ची की शिकायत पर इलाके में रहने वाले संतोष मंडलोई पर छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक वह बहन और अन्य लड़कियों के साथ खेल रही थी। तभी कॉलोनी में रहने वाला संतोष आया और हाथ पकड़ने लगा। बुरी नीयत से टच किया। बोला कि रात में घर पर सोने आ जाए। ऐसा कहने पर छात्रा चिल्लाई तो संतोष वहां से भाग गया। बाद में पीड़िता ने अपनी दादी को पूरी बात बताई। इसके बाद आरोपी पर केस दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *