झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो रविवार को देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की। वे गोड्डा में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं। पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में महतो ने कहा कि उन्होंने राज्यवासियों की खुशहाली और उन्नति के लिए बाबा से प्रार्थना की। उन्होंने राज्य सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार को अपनी प्राथमिकताएं तय करनी होंगी। कानून व्यवस्था सरकार की इच्छाशक्ति पर निर्भर सुदेश महतो ने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति सरकार की इच्छाशक्ति पर निर्भर करती है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार जन सुरक्षा को कितनी प्राथमिकता दे रही है। पूजा-अर्चना के बाद सुदेश महतो गोड्डा के लिए रवाना हो गए।


