गोड्डा में बाइक सवार युवक पर हमला:तीन बदमाशों ने चाकू से किया वार, पेंटिंग का काम कर लौट रहे था घर

झारखंड के गोड्डा जिले में एक युवक पर तीन बदमाशों ने चाकू से हमला किया। घटना बलबड्डा थाना क्षेत्र के बिरनियां मोहनगाय संथाली टोला के बुडबा बांध के पास हुई। घायल युवक बिहार के बेलडीहा गांव निवासी आलोक कुमार (28) है। वह कपिल देव पासवान का बेटा है। हमले में उनके दाहिने हाथ में चोट आई है। पेंटिंग का काम कर लौट रहा था घर आलोक महागामा से पेंटिंग का काम करके रात में अपने घर लौट रहा था। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है। बलबड्डा थाना प्रभारी अमित मार्की अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभी तक पीड़ित की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *