गिरिडीह जिले के बगोदर के औरा में तेज रफ्तार आइसक्रीम लोड कंटेनर डिवाइडर से टकरा गया। अनियंत्रित होकर टकराने से उसमें गैस लीकेज हो गया। इससे आइसक्रीम लोड कंटेनर में आग लग गई। आग इतनी भयावह और तेजी फैला कि वहां पहले से खड़ा ब्रेकडाउन कंटेनर भी इसकी जद में आ गया। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी बगोदर पुलिस को दी। बगोदर पुलिस ने तत्काल अग्निशामक वाहन को बुलाते हुए आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तक तक आइसक्रीम लोड कंटेनर पूरी तरह जल चुका था। इसके साथ ही दूसरा कंटेनर भी जल गया। बगोदर से डूमरी की ओर आ रहा था कंटेनर घटना देर रात लगभग 2 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक NH 19 के पास पहले से ब्रेकडाउन कंटेनर खड़ा था। इसी बीच बगोदर से डुमरी की ओर आ रहा आइसक्रीम लोड कंटेनर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे की वजह से आइसक्रीम कंटेनर का गैस लीक कर गया। जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया। हांलाकि इस हादसे में दोनों कंटेनर के ड्राइवर और खलासी सुरक्षित हैं। दूसरे कंटेनर में लदा था शराब की खाली बोतल बताया जा रहा है कि पहले से ब्रेकडाउन कंटेनर में शराब का खाली बोतल लदा हुआ था। दोनों कंटेनर आग की जद में आने के कारण पूरी तरह जल गया। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों कंटेनर में रखे सामानों को निकाला जा रहा है पर गैस इतना बन चुका है कि निकालने में भी बहुत परेशानी हो रही है। पुलिस दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले ली है। आगे की कार्रवाई में लग चुकी है।


