अंबिकापुर | विश्व कविता दिवस पर शांति फाउंडेशन, गोंडा (उत्तर प्रदेश) और नेपाल द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय काव्य पाठ व सम्मान समारोह में अनिता मंदिलवार ‘सपना’ को “अंतरराष्ट्रीय काव्य शिरोमणी सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। अनिता मंदिलवार साहित्य के क्षेत्र में अपनी खास पहचान रखती हैं। अब तक उनके 950 से अधिक साझा संग्रह और 11 एकल संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। साहित्य और समाजसेवा में योगदान के लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है।


