दादी ने पोते की हत्या कर शव गढ्ढे में फेंका:देखभाल न करने पर धमकी दी थी, 6 महीने पहले जेल से छूटी थी आरोपी

झारखंड के देवघर में एक दादी ने अपने सात माह के पोते की हत्या कर दी। घटना कुंडा थाना क्षेत्र के ढाकोडीह गांव में हुई। इस वारदात में पुलिस ने आरोपी दादी पंचा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को बच्चा अचानक लापता हो गया था। बच्चे के पिता चंदन कुमार ने बताया कि उनके पिता ने बच्चे को दादी के पास छोड़ा था। इसके बाद से बच्चा गायब हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने रात भर बच्चे की तलाश की। देर रात दर्ज कराई प्राथमिकी रात दो बजे कुंडा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रविवार सुबह जब फिर से तलाश शुरू की गई तो गांव के पास एक 15 फीट गहरे गढ्ढ़े में बच्चे का शव मिला। जांच में पता चला कि आरोपी दादी पंचा देवी पहले भी एक युवक की हत्या के मामले में जेल जा चुकी है। छह महीने पहले जेल से आई है बाहर वह छह महीने पहले ही जेल से बाहर आई थी। बच्चे के पिता का आरोप है कि बच्चे की दादी ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उसकी देखभाल नहीं की तो वह बच्चे को मार देगी। चंदन ने अपने पिता पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *