शाजापुर में ट्रॉमा सेंटर पर बाउंड्रीवॉल के साथ बनेगा गेट:चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने लिया फैसला

शाजापुर जिला अस्पताल परिसर में करोड़ों की लागत से बनाए ट्रॉमा सेंटर में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही है। इन वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अब बाउंड्री वॉल बनाने की तैयारी की जा रही है। अस्पताल परिसर में प्रवेश के लिए गेट भी बनेगा। दरअसल, यहां से बाइक और मोबाइल चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही है। बरामदे में बाहर सो रहे मरीज के परिजनों के मोबाइल और पर्स चोरी हो रहे थे, लेकिन शिकायत के बाद भी अस्पताल प्रबंधन इन पर अंकुश नहीं लगा पा रहा था। बाउंड्रीवाल और गेट न होने से आसानी से हो रहा था प्रवेश ट्रॉमा सेंटर के प्रवेश मार्ग पर गेट और सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। इसका फायदा उठाकर कई असामाजिक तत्व इलाज के बहाने आकर वारदात को आसानी से अंजाम दे जाते हैं। जो बाहर खड़ी बाइकों को आसानी से उठाकर ले जा रहे थे। रात में मरीजों के परिजनों के नींद में होने पर आसानी से उनके मोबाइल और पर्स चोरी हो जाते। अब बांउड्रीवाॅल और गेट बनने से असामाजिक तत्वों का प्रवेश आसानी से नहीं हो सकता। बाइक चोरी करके ले जाना भी अब आसान नहीं रहेगा। पशुओं का भी लगा रहता आना-जाना ट्रॉमा सेंटर में बाउंड्री वॉल न होने से पशु भी अंदर आ जाते हैं। मवेशी और कुत्ते भी आएं दिन परिसर में घूमते हुए दिखाई देते हैं। बाउंड्री वॉल और गेट का निर्माण होने से इस समस्या से भी मरीज और परिजनों को निजात मिलेगी। जिला अस्पताल में पदस्थ RMO डॉ गोविंद पाटीदार ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में आए दिन चोरी की शिकायत मिल रही थी। यहां गेट का निर्माण किया जा रहा है। इससे वारदातों पर लगाम लगेगी। आवारा पशु भी अंदर नहीं आ सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *