पीएम श्री सेंट्रल स्कूल में मनाया वार्षिक खेल दिवस:छात्र-छात्राओं ने लिया 100 और 50 मीटर दौड़ में भाग; ताइक्वांडो का प्रदर्शन किया

रायसेन के दशहरा मैदान स्थित पीएम श्री केंद्रीय स्कूल में गुरुवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल परिसर में धीमी साइकिल रेस, 100 और 50 मीटर दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल के स्टूडेंट्स ने ताइक्वांडो का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा विभाग की सहायक संचालक मोनिका पटेल ने किया। इस दौरान विशेष अतिथि मेघा आर रूद्र, दिनेश दिवाकर वरिष्ठ कोच मौजूद थे। प्राचार्य आरके रूद्र ने अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल के खेल शिक्षक आशुतोष शर्मा, कोच महेंद्र के निर्देशन में विभिन्न क्रीडा प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सभी विजेताओं को मेडल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक अवधेश नायक, प्रधानाध्यापक अविनाश और अन्य शिक्षक, छात्र उपस्थित थे। देखें आयोजन की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *