खरगोन में कांग्रेस का मौन धरना:गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग, जिलाध्यक्ष बोले- गृहमंत्री अमित शाह देश से माफी मांगे

खरगोन में जिला कांग्रेस ने गुरुवार को मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने सब्जी मंडी स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मौन धरना दिया। उन्होंने संसद में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर नाराजगी जताई। साथ ही सब्जी मंडी से पुराने कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम पत्र सौंपकर गृहमंत्री अमित शाह को हटाने की मांग की। पत्र में कहा गया कि पार्टी केंद्रीय गृहमंत्री के इस कृत्य की कड़ी निंदा करती है। उन्हें तत्काल पद से बर्खास्त किया जाए। वे देश की जनता से माफी मांगे, नहीं तो पार्टी आगे भी आंदोलन करेगी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर गोविंद मुजाल्दा, विजय कोचले, राजेंद्रसिंह पवार, शिव तिवारी, अरुणा उपाध्याय, लक्ष्मी मोरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। जिलाध्यक्ष ने कहा- असहनीय है संविधान निर्माता का अपमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि नाईक ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देश से माफी मांगे। जिस संविधान ने उन्हें गृहमंत्री बनाया, मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। उनके निर्माता का अपमान असहनीय है। भाजपा नेता समय समय पर दूषित मानसिकता के चलते शोषित समाज को लेकर इस तरह की बयानबाजी करते रहते हैं। राष्ट्रपति से मांग है कि उन्हें तत्काल पद से हटाया जाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *