बजट सत्र के 10वें दिन नेता सदन-विपक्ष नहीं मौजूद:हिमाचल से सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, केंद्रीय गृहमंत्री से करेंगे मुलाकात

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज 10वां दिन है। बजट सत्र के 10 वें दिन बैठक में नेता सदन व नेता विपक्ष मौजूद नहीं है। वहीं प्रदेश के सीएम सुक्खू भी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके है, जो कि केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे। नेता प्रतिपक्ष भी किन्नौर गए, जहां चीफ इंजीनियर विमल नेगी के परिजनों से मुलाकात करेंगे। विधानसभा में डिप्टी सीएम ने दी जानकारी बीती रात पंजाब के अमृतसर में 4 बसों पर हुआ हमला है। इसमें HRTC की विंड स्क्रीन तोड़ी है, बसों पर लिखा खालिस्तान गया। डिप्टी CM ने जानकारी दी लगातार हमले हो रहे है। 600 रूट पंजाब से होकर चलते है। HRTC को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बात की है। प्रदेश सरकार वहां की पुलिस के संपर्क में है। बस स्टैंड पर खड़ी बसों के साथ तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सरकार ने FIR दर्ज करवाई है। कई विभागों से जुड़े उठाए सवाल विधानसभा में 10वें दिन की कार्रवाई प्रश्न काल के साथ शुरू होगी। प्रश्नकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण सवाल उठेंगे। जिसमें शिक्षकों (TGT, PGT, JBT, शास्त्री, DPE, PT) के रिक्त पदों की रिक्तियों व स्वास्थ्य, शिक्षा, PWD, जलशक्ति विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न लगे हुए है। विधानसभा में 5 संकल्प प्रस्ताव प्रस्तुत होंगे बजट सत्र में आज गैर सरकारी सदस्य दिवस है। आज विधानसभा में 5 संकल्प प्रस्ताव प्रस्तुत होंगे। सदन में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी हिमाचल प्रदेश कृषि उद्योग निगम का 53वां वार्षिक प्रतिवेदन सदन में पेश करेंगे। गैर-सरकारी सदस्य दिवस के दिन विधानसभा के सदस्यों द्वारा कई महत्वपूर्ण संकल्प प्रस्तुत किए जाएंगे। आर्थिक सुरक्षा मजबूत करने पर चर्चा पोंटा साहिब के विधायक सुख राम चौधरी आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए हरियाणा की तर्ज पर नीति बनाने का प्रस्ताव रखेंगे, यह प्रस्ताव उन्होंने बीते शीतकालीन सत्र में लाया था, इस पर आज भी चर्चा होगी। वहीं शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया नशा उन्मूलन से जुड़ा प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत करेंगे। करसोग विधायक दीप राज एफसीए/एफआरए क्लीयरेंस से जुड़ा संकल्प प्रस्ताव पेश करें। इसके अलावा सुलह से भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार समान नागरिक संहिता पर प्रस्ताव पेश करेंगे। वहीं जंत राम कटवाल सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नीति बनाने का प्रस्ताव रखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *