अबोहर के सिविल अस्पताल में 10 वर्षों से चली आ रही विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी अब दूर हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हलका इंचार्ज अरुण नारंग की मांग पर गंभीरता से कार्रवाई की है। अस्पताल को अब महिला रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और बाल चिकित्सक समेत कुल 8 नए डॉक्टर मिले हैं। इससे पहले स्थानीय लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता था। हल्का इंचार्ज ने विपक्ष पर कसा तंज अरुण नारंग ने बताया कि पिछली सरकारों ने इस मूलभूत स्वास्थ्य सुविधा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्राथमिकता लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं देना है। इसी कड़ी में उन्होंने अबोहर के लोगों की यह महत्वपूर्ण मांग पूरी की है। अब स्थानीय नागरिकों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विभाग द्वारा जारी डॉक्टर्स की लिस्ट उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से जारी सूची के अनुसार ऐंथीसिया डॉक्टर पीसी जोनुममाविल व डा. बोमाकांति नंदिनी, ओबीएसटी एवं गायनी डाकटर कनुप्रिया, डा. सुरभि, डा. रविन्द्र कौर, एमडी रेडियो डायग्रोसिस डा. शिवम शर्मा, डीसीएच डा. रंगानाथा व पीडियाट्रिक्स डा. सौगात शामिल हैं।


