राजनांदगांव जिले में नवविवाहिता की लाश घर पर पंखे से लटकी मिली। मृतका की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। मायका पक्ष को जैसे ही इसकी जानकारी मिली सभी मौके पर पहुंचे। घर से लेकर थाने तक जमकर हंगामा मचाया। मामला घुमका थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने बताया कि दामाद उनकी बेटी से पैसे मांगता था। रुपए नहीं देने पर मारपीट करता था। धमकी देता था कि जो करना है कर लो वह पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी पति घुमका के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी का बेटा है। हंगामे के बाद पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में रखा है। जानकारी के मुताबिक ग्राम सलोनी की रहने वाली भूमिका दुबे (24) की शादी घुमका के सोनल द्विवेदी (28) से 22 जनवरी 2025 को हुई थी। सोनल द्विवेदी ड्राइवरी का काम करता है। शाम 6 बजे लाश पंखे से लटकी मिली 22 मार्च की शाम करीब 6 बजे भूमिका की लाश उसके ससुराल के एक कमरे में पंखे पर लटकी मिली। ससुराल पक्ष ने बताया कि उनसे घर के ऊपर कमरे में भूमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब 8 बजे भूमिका के पिता सजीवन दुबे परिजन और गांव के लोगों के साथ घुमका पहुंचे। इसके बाद परिजन ने भूमिका के ससुराल के सामने हंगामा मचाया। परिजन ने बताया कि दामाद शादी के बाद से ही भूमिका को पैसे के लिए प्रताड़ित करता था। वहीं आरोपी पति का कहना है कि भूमिका किसी दूसरे लड़के से बात करती थी। इसलिए दोनों के बीच झगड़ा होता था। परिजन ने जताई हत्या की आशंका भूमिका के मायके पक्ष के लोगों ने पूरी रात घुमका में बिताई। रविवार सुबह परिजन थाने पहुंचे। जहां उन्होंने भूमिका के हत्या की आशंका जताई। परिजनों ने कहा कि भूमिका के पति ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने भूमिका के पति सोनल द्विवेदी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी का बयान दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल, आगे की जांच जारी है। ………………….. ये खबर भी पढ़ें… गरियाबंद में नवविवाहिता ने लगाई फांसी: बहू से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था ससुर, पति ने भी नहीं सुनी बात, अब दोनों गिरफ्तार गरियाबंद जिले में 6 नवंबर की देर रात नवविवाहिता नेहा यादव (25) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका ससुर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। जब उसने अपने पति को बताया, तो उसने भी इसे नजरअंदाज कर दिया। मामला फिंगेश्वर के लचकेरा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर


