छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षक भर्ती और पदोन्नति नियम 2019 में बदलाव करके दिव्यांग बच्चों के लिए खास टीचर्स (स्पेशल एजुकेटर्स) की भर्ती शुरू कर दी है। इसके लिए ‘स्पेशल एजुकेटर’ के पद को मंजूरी दे दी गई है और इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न स्तरों पर कुल 848 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती की जाएगी। इन जगहों में होगी भर्ती कौन अप्लाई कर सकता है? स्पेशल एजुकेटर बनने के लिए कैंडिडेट्स को रीहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया (RCI) से मान्यता प्राप्त कोर्स करना जरूरी होगा: भर्ती प्रक्रिया और आयु सीमा क्यों खास है यह फैसला? राज्य में पहली बार दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इससे स्पेशल बच्चों के लिए सरकार स्कूलों में पढ़ाई आसान होगी। अभी भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत गाइडलाइन जारी होना बाकी है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।


